By rochita 

प्‍याज के तेल के फायदे।

जिन लोगों के बाल झड़ते हैं या जो लोग रूसी, दोमुंहे बाल या जिनके बालों की प्राकृतिक चमक खो गई है वे प्याज के तेल से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

प्याज के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़े हुए शुगर और लिपिड को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। साथ ही लिवर और किडनी की बिगड़ी कार्यक्षमता को सुधारने में भी मदद कर सकता है।

प्याज के तेल के अंदर एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं। ये ना केवल पाचन को क्षति पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से दूर रखता है बल्कि पाचन तंत्र में सुधार भी लाता है।

प्याज का तेल हमारी त्वचा को पूरी तरह से सुधारने के लिए पोषण देता है। यह त्वचा को नरम और चिकना बनाता है, काले धब्बे और पिग्मेंटेशन को कम करता है और मुँहासे का भी इलाज करता है।

प्याज के तेल में फ्लेवोनॉयड एवं कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

मलेरिया जैसे घातक बुखार को ठीक करने में प्याज तेल लाभ उपयोगी साबित हो सकते हैं।

प्याज तेल के फायदे घाव के उपचार में भी काम आ सकते हैं। प्याज से संबंधित एक शोध में जिक्र मिलता है कि इसके अर्क में घाव को भरने का गुण होता है।

प्याज का तेल दांत, कान और सिर से जुड़े दर्द को दूर करने के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है।

हृदय स्वास्थ्य को बरकरार रखने में भी प्याज तेल लाभ उपयोगी साबित हो सकते हैं।