By rochita

जानिए दक्षिण भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन के बारे में।

अगर आप दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां मौजूद हिल स्टेशनों में जरूर जाना चाहिए। 

तमिलनाडु में स्थित ऊटी घूमने के लिए एक बढ़िया हिल स्टेशन है। इस जगह आपको खूबसूरत पहाड़, वनस्पति उद्यान देखने को मिलेंगे।

कोडईकनाल हिल स्टेशन घूमने के लिए काफी खूबसूरत जगह है। ये तमिलनाडु में स्थित है। यहां आपको घास के बड़े मैदान और झरने देखने को मिलेंगे।

गवी ये जगह केरल में स्थित है। इस हिल स्टेशन में आपको काफी मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

कूर्ग प्रकृति प्रेमियों को इस हिल स्टेशन में जरूर जाना चाहिए। यहां आप ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी कई रोमांचक गतिविधियां कर सकते हैं।

मुन्नार दक्षिण भारत का काफी खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आपको खूबसूरत झील और झरने देखने को मिलेंगे।

कुन्नूर हिल स्टेशन नीलगिरी का दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। यहां आप अपने परिवार के साथ सैर सपाटा और कैंपिंग कर सकते हैं।

यरकौड इस खूबसूरत हिल स्टेशन में आपको विशाल कॉफी के बागान देखने को मिलेंगे। यहां जीव-जन्तुओं की कई अनोखी प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

कुद्रेमुख हिल स्टेशन, दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आप प्रकृति का खूबसूरत नजारा देख पाएंगे।