By rochita | sep 27, 2023

जानिए मुंबई के कैंपिंग डेस्टिनेशन।

कैंपिंग करने का एक अलग ही मजा है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ कैंपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बताते हैं मुंबई के कुछ खास कैंपिंग डेस्टिनेशन के बारे में।

वासिंद मुंबई से 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप नाइट कैंपिंग के मजे ले सकते हैं।

भाटसा डैम यह मुंबई के आसपास कैंपिंग की सर्वश्रेष्ठ जगह मानी जाती है। यहां आप स्विमिंग से लेकर नाव की सवारी तक का आनंद ले सकते हैं।

शिरगांव बीच यह मुंबई से 116 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप समुद्र तट पर कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आप कई स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

पावना लेक यह जगह मुंबई से 117.3 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इस झील में आप कैंपिंग के अलावा वाटर स्पोर्ट्स के मजे ले सकते हैं।

मुंबई से सिर्फ 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करनाला कैंपिंग के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। जहां आप करनाला बर्ड सैंचुरी में भी घूम सकते हैं।

तानसा लेक जो लोग एडवेंचर एक्टिविटीज करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह उपयुक्त जगह है।

शिरोता लेक यह कैंपिंग की सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आप ट्रेकिंग के भी मजे ले सकते हैं।

भंडारदरा लेक यह लेक मुंबई से 185 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां अक्सर लोग लेक के किनारे कैंपिंग करना पसंद करते हैं।