By rochita 

जानिए नींबू के फायदे।

नींबू में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है तो वहीं पाचन के लिए नींबू काफी कारगर माना जाता है।

नींबू के रस में मौजूद विटामिन्स और खनिज पाचन को दुरुस्त रखते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।

नींबू में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। जो इमुनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह ड्रिंक मानसून के मौसम में फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि समस्याओं से राहत दिलाता है।

नींबू पानी में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाली पुरानी सूजन को रोकने में मदद करते हैं।

नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करता है। जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती है।

लेमन ड्रिंक में विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। जो रक्तचाप को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है

नींबू के रस को मस्तक पर लेप करने से दिमागी बीमारी में लाभ होता है।

5 मिली फल के रस में मधु, नारिकेलोदक और नमक मिलाकर सेवन करें। इससे एसिडिटी ठीक होती है। अधिक प्यास लगने की परेशानी ठीक होती है

नींबू के रस को लोहे की खरल में लोहे के दस्ते से घोटें। जब रस काला पड़ जाये, तब आंखों के आस-पास पतला-पतला लेप करें। इससे आंखों का दर्द ठीक हो जाता है।