By rochita | sep 23, 2023

घर में झटपट बनाए लौकी का सूप।

लौकी का सूप सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

सर्दियों के मौसम में लौकी का सूप पीने से शरीर गर्म रहता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का सिंपल तरीका।

लौकी, प्याज, लहसुन, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन, तेल, नमक, क्रीम, हींग, जीरा।

सबसे पहले 1 लौकी को छीलकर धो लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक तरफ रख दें।

अब प्याज और लहसुन छीलकर बारीक काट लें।

इसके बाद लौकी, प्याज और लहसुन को मिक्सर में डालकर पीस लें।

एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा, अजवाइन डालकर चटकने दें। अब इसमें लौकी का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। 10 से 15 मिनट तक ढककर पकाएं।

जब सूप उबलने लगे तो इसमें क्रीम डालकर अच्छे से मिला दें। 2 से 3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दे तैयार है लौकी का सूप।