By rochita 

रात में जागने से हो सकते हैं ये गम्भीर नुकसान।

स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद सोना चाहिए। इससे कम सोने वाले लोगों को मोटापा, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

एक शोध के अनुसार पर्याप्त नींद नहीं लेने से आयु कम होती है।

जो लोग रात में ज्यादा देर तक जागते हैं, उन्हें मेमोरी लॉस, डिसीजन मेकिंग आदि में समस्या का सामना करना पड़ता है।

देर से सोने वाले लोगों में मूड स्विंग भी देखे जा सकते हैं।

कई बार देखा गया है कि जो लोग रात में कम सोते हैं, उन लोगों में वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।

जो लोग रात में पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, उन लोगों की इम्युनिटी लो रहती है, जिससे वे जल्द बीमार पड़ते हैं।

आधी रात तक जगने वाले लोगों में पाचन में गड़बड़ी की दिक्कत भी देखी जाती है।

रात में जागने वाले लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं।

इन सब परेशानियों से बचने के लिए आज से ही समय पर सोने की आदत डालें।