By rochita 

भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय।

अगर कई दिनों से भूख नहीं लग रही और  कमजोरी महसूस करने लगे हैं तो ऐसे में ये समस्‍या आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसकी वजह से वजन लगातार कम होने लगता और हड्डियां भी कमजोर हो सकती है। साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

अजवाइन पेट की समस्या के लिए बेहद कारगर है। अगर आपको अपच या भूख न लगने की परेशानी है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।

आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और एक चम्मच गुड़ पाउडर को एक साथ मिलाएं। उसके बाद इसका सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करने से कुछ दिनों में आपकी भूख न लगने की समस्या दूर हो जाएगी।

अदरक भूख को बढ़ाने में कारगर है। इसके लिए सबसे पहले अदरक का रस निकाल लें। अब आधा चम्मच अदरक का रस लेकर इसको एक चुटकी सेंधा नमक मिलाए। अगर आप रोजाना खाने से एक घंटा पहले इसका सेवन करते हैं तो आपकी भूख की समस्या में सुधार होगा।

एक कप पानी में दो चम्मच आंवले का रस, नींबू का रस और शहद मिलाए। अब रोजाना इसको सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होगी साथ ही भूख भी लगेगी।

इमली में विटामिन-बी1 यानी थियामिन पाया जाता है, जो भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है

भूख बढ़ाने के उपाय के रूप में धनिये का प्रयोग किया जा सकता है इसकी पत्तियां एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होती हैं और पाचन क्रिया में सुधार कर भूख को बढ़ाने का काम कर सकती हैं।

अनार एक गुणकारी फल है, जो एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से समृद्ध होता है। पाचन स्वास्थ्य के लिए अनार बहुत फायदेमंद है। भूख को बढ़ाने के रूप में रोजाना अनार का रस पी सकते हैं

नींबू डाइटरी फाइबर से भी समृद्ध होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखता है। भूख बढ़ाने के उपाय के रूप में नींबू को इस प्रकार प्रयोग में ला सकते हैं।