By rochita 

जानिए दुनिया के गर्म पानी वाले बीच।

सर्दियों में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गर्म पानी के बीच आपके लिए बेस्ट है। जी हां, आपने सही पढ़ा इन बीचेस का पानी हमेशा गर्म रहता है।

इन समुद्र तटों पर जाकर आप गर्म स्नान का मजा ले सकते हैं। हर साल यहां बहुत से पर्यटक घूमने आते हैं।

व्हाइट बीच, फिलीपींस जैसा कि नाम से ही पता चलता है। यह चारों ओर से सफेद रेत से ढका हुआ है। इस बीच का पानी 79°F से लेकर 84°F तक रहता है।

पटोंग बीच यह थाईलैंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। बीच का गरम पानी लोगों को आकर्षित करता है जिसके पानी का तापमान 82°F से 86°F के बीच रहता है।

गोवा का पालोलेम बीच काफी ज्यादा मशहूर है। सर्दियों के मौसम में तो यहां पर्यटकों की भीड़ लग जाती है। इस बीच के पानी का तापमान 82°F रहता है।

जिम्बरन बीच में आपको कई तरह के स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेंगे। इस बीच के पानी का तापमान 80° F से ज्यादा रहता है।

श्रीलंका के उनावटुना बीच में पूरे साल पानी बेहद गर्म रहता है। इसके गर्म पानी की वजह से ही सर्दियों में लोग यहां सबसे ज्यादा आते हैं।

लानिकाई बीच संयुक्त राज्य अमेरिका में कई सारे समुद्र तट मौजूद हैं। यह बीच काफी स्पेशल है क्योंकि इस बीच के पानी का तापमान 77°F से 82°F तक रहता है।

जुमेराह बीच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में मौजूद यह बीच काफी खूबसूरत है। इस बीच के गर्म पानी में आप सर्फिंग का मजा ले सकते हैं। इसके पानी का तापमान 74°F अधिक रहता है।