By rochita

सस्ते में विदेश में हनीमून मनाने के लिए ये हैं बेस्ट जगहें

थाईलैंड भारतीय कपल्स के लिए थाईलैंड में हनीमून मनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आना भारत से आसान भी है सस्ता भी।थाईलैंड जाने के लिए महज 4 से 5 घंटे का समय लगता है जबकि इन फ्लाइट का किराया तकरीबन 8 से 10 हजार रुपए है। ऐसे में हनीमून मनाने के लिए थाईलैंड एक सस्ती और खूबसूरत लोकेशन है।

मालदीव मालदीव को एक तरह से भारत के पड़ोस में ही मान सकते हैं। यह पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। तकरीबन 3 हजार किलोमीटर की दूरी पर बसा भारत का ये पड़ोसी मुल्क अपने शानदार समुद्री किनारों, कुदरती सुंदरता और नजारों के लिए प्रसिद्ध है।

फिलीपींस 7 दिनों तक फिलीपींस में अपना हनीमून मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो लोगों का 69900 रुपये से लेकर 75900 रुपये तक खर्चा आएगा।सफेद रेत, चमकदार समुद्र बीच और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा फिलीपींस आपके हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

 जापान दुनिया भर में जापान की छवि बहुत तकनीकी देश की रही है, लेकिन जापान की ख़ूबसूरती भी कम नहीं। यहाँ बीच हैं, पहाड़ हैं, ख़ूबसूरत वादियाँ हैं, लम्बी ड्राइव पर साथी संग निकल सकते हैं आप। सब कुछ है यहाँ जो आप एक अच्छे हनीमून ट्रिप पर चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया समुद्र के बीच में बसता है ऑस्ट्रेलिया। समुद्र में चहकती पेंगुइन के साथ समय बिता सकते हैं आप। ठंडी हवाओं में घुलती शाम में वाइन से शाम जवान करें या फिर गर्म हवा के गुब्बारों में रोमांस फ़र्माएँ।

मलेशिया यदि आप 1 लाख से कम बजट में सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय हनीमून स्थलों की तलाश कर रहे हैं, तो यह देश एशिया के सभी सस्ते हनीमून स्थलों में से एक आदर्श विकल्प है।

 दुबई दुबई सिर्फ शहरी चमक-दमक ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति को भी गर्व के साथ जोड़े हुए है। दुबई में एक रेगिस्तानी सफारी टीलों को पार करने, बेली डांस प्रदर्शन, अरबी व्यंजन और चाय

स्विट्जरलैंड स्विट्जरलैंड आपको निराश नहीं करेगा। यह स्कीइंग और लंबी पैदल यात्रा के लिए प्रसिद्ध है। तो, इसे तुरंत अपनी सूची में जोड़ें और स्विट्ज़रलैंड की अपनी रोमांचक हनीमून यात्रा पर उन सभी चीज़ों का अनुभव करें जो यह प्रदान करता है!

 फ़्रांस फ्रांस में रोमांटिक अनुभवों की कोई कमी नहीं है जो किसी को भी प्यार में डाल देते हैं! यह सब फ्रांस को भारत के बाहर हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।