By rochita | sep 16, 2023

ऐसे बनाएं बाजार जैसा घर पर टेस्टी मैंगो शेक।

मैंगो शेक बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आता है। इसे पीने से शरीर तरोताजा हो जाता है

मैंगो शेक को बाजार से खरीदने के बजाय आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

मैंगो शेक बनाने के लिए चाहिए आम, दूध, चीनी, आइसक्रीम, काजू, बादाम, आइस क्यूब।

सबसे पहले आम को अच्छे से छील लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसके बाद ब्लेंडर जार में आम, दूध और चीनी डालकर ब्लेंड करें।

जब मैंगो शेक अच्छे से बनकर तैयार हो जाए तो इसमें आइस क्यूब डालें।

इस मैंगो शेक और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें ऊपर से आइसक्रीम भी मिला सकते हैं।

मैंगो शेक की गार्निशिंग के लिए बादाम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

मैंगो शेक की गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर बादाम के टुकड़े डालें।स्वादिष्ट मैंगो शेक बनकर तैयार है।