By rochita | sep 24, 2023

घर पर बनाएं झटपट स्वादिष्ट पकौड़ा कढ़ी।

कढ़ी चावल खाना ज्यादातर लोगों को पसंद है, लेकिन बहुत से लोग इसे बनाना नहीं जानते। हम आपको पकौड़ा कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे।

बेसन, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, बेकिंग सोडा, लाल मिर्च, नमक।

बेसन, खट्टी दही, लाल मिर्च, मेथी, हल्दी, लहसुन, नमक, तेल, साबुत धनिया, कढ़ी पत्ता, हींग।

एक बर्तन में बेसन डालें। अब इसमें खट्टी दही मिलाएं। हल्दी डालकर इसे मिक्स करें। 

अब कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें मेथी दाना और मिर्च डालें। 30 सेकंड भुनने के बाद इसमें दही-बेसन का घोल डालें। इसे 10 मिनट तक पकाएं।

एक बर्तन में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च, बेकिंग सोडा और नमक डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर मिलाएं।

कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल में एक-एक करके पकौड़ा छोड़ते जाएं। 3 से 4 मिनट तक पकाएं।

अब पकौड़ों को कढ़ी में डालें। गैस की आंच धीमी कर दें।

एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, सुखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर भून लें। अब कढ़ी में तड़का लगाएं। तैयार है कढ़ी पकौड़ा