By rochita 

कब्ज की समस्या में राहत दिलाने के  घरेलू नुस्खे।

लम्बे समय तक कब्ज की समस्या रहने से कई और बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए कब्ज के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें।

गुनगुने या गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीना है।

कब्ज की समस्या में तुरंत राहत पाने के लिए 8 से 10 मुनक्के पानी में भिगोकर रख देने हैं। सुबह इसके बीज निकालकर गर्म दूध के साथ सेवन करें।

गुनगुने तेल में अजवाइन मिलाकर पेट के निचले हिस्से में मसाज करनी है। इससे पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

अजवाइन, त्रिफला और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में मिलाकर रोज दिन में दो बार इस चूर्ण के सेवन से सालों पुरानी कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाएगी।

जीरा और अजवाइन का सेवन पेट की समस्याओं में फायदेमंद माना गया है। इससे पेट साफ होने के साथ एसिडिटी, उल्टी आना, पेट दर्द, पेट में मरोड़ आदि सभी समस्याओं से जल्द राहत मिलती है।

रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड का तेल डालकर पिएं। कब्ज दूर करने का यह घरेलू इलाज बहुत ही उपयोगी है।

एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गरम पानी के साथ पिएं। सौंफ में पाए जाने वाले उड़नशील तेल पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं, तथा गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं।

 कब्ज की समस्या में चना बहुत ही लाभदायक होता है। इसे भिगोकर या उबालकर खाना चाहिए। चने में जीरा या सोंठ को पीसकर डालें और सेवन करें।