By rochita

जानिए झारखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।

झारखंड के करीब कई खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं। हर साल यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में।

गिरिडीह हिल स्टेशन इस हिल स्टेशन में आप झारखंड की सबसे ऊंची चट्टानों को देख सकेंगे। ये जगह घने जंगलों के लिए फेमस है।

पलामू हिल स्टेशन ये हिल स्टेशन रांची से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां कई ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जिनमें से पलामू किला प्रमुख है।

दलमा हिल ये हिल स्टेशन झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित है। यहां आप दलमा हिल टॉप, दलमा वन्य जीव अभ्यारण जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

रांची हिल स्टेशन रांची को ‘सिटी ऑफ वॉटरफॉल्स’ के नाम से जाना जाता है। यहां मौजूद रांची हिल स्टेशन में आप शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं।

देवघर हिल स्टेशन यह हिल स्टेशन झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित है। यहां आप त्रिकूट पर्वत, हाथी पहाड़, मयूराक्षी नदी जैसे कई आकर्षक स्थलों को देख पाएंगे।

नेतरहाट हिल स्टेशन रांची से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का प्राकृतिक नजारा काफी मनमोहक है।

हजारीबाग हिल स्टेशन खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित है, यहां आप हजारीबाग झील, कैनरी हिल्स और भद्रकाली मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

जिन लोगों को प्रकृति से प्यार है, वे घाटशिला हिल जा सकते हैं। यहां घूमने की कई जगहें मौजूद हैं।