By rochita 

गर्मी में जरूर पिएं सत्तू का शरबत, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे।

सत्तू में कई तरह की पोषक तत्व पाए जाते है जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आयरन आदि। गर्मी में सत्तू की ड्रिंक को कई तरह से बनाया जा सकता है।

सत्तू का शरबत पीने से ये समस्या दूर होने के साथ पेट भी हेल्दी रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट को साफ रखने में भी मदद करता है।

सत्तू लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।

सत्तू में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और बैली फैट भी कम होता है। सत्तू के शरबत में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो  पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है

सत्तू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर ठंडा रहने के साथ कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। जिस कारण ये शरीर को लू से बचाता है और डिहाइड्रेशन होने से भी रोकता है।

सत्तू का शरबत पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर की थकान भी दूर होती है। सत्तू में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को इंस्टैंट एनर्जी भी देता है।

सत्तू एक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट है जो आपके आंतों से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है. यह शरीर को एनर्जी भी देता है और मजबूत भी बनाता है.

सत्तू एक विषहरण एजेंट है जो आपके शरीर और आंतों से विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने में मदद करता है। यह शरीर को ऊर्जा भी देता है और कई स्वास्थ्य विकारों से बचाता है।

सत्तू खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं, इसकी लौह सामग्री के कारण। अधिक लाल रक्त कोशिकाओं से शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है जो आपको पूरे दिन पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करती है।