By rochita 

अंगूर का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे।

अंगूर के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे शरीर को वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिल जाती है।

अंगूर खून में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है।

पके हुए अंगूर के रस के सेवन से माइग्रेन जैसी समस्या में आराम मिलता है। सुबह-सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है।

अंगूर कई प्रकार के रोगों में उपचार के तौर पर भी इस्तेमाल होता है।इसमें मौजूद पानी की मात्रा से फेफड़ों में भी पानी की कमी पूरी होती है, जो अस्थमा की संभावना को काफी कम कर देती है।

अंगूर कॉपर, आयरन और मैंगनीज़ का बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में बहुत जरूरी होता है।

अंगूर के जूस में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई मौजूद होता है, इसलिए इसके जूस का सेवन करने से पिंपल्स, झुर्रियों जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अंगूर के जूस विटामिन्स से भरपूर होते हैं, इसलिए इस जूस का सेवन करने से बाल घने और मजबूत होते हैं। साथ ही बाल झड़ना भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

अंगूर के जूस में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

अंगूर के जूस में मौजूद तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।