बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू नुस्खे 

By  Rochita            Sep 3, 2023

आजकल कम उम्र में बाल झड़ने की परेशानी से हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है। कम उम्र में बाल झड़ना काफ़ी चिंता का विषय है।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए नारियल का तेल और एलोवेरा का मिश्रण बालों में लगाएं।

प्याज का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। यह बालों के झड़ने और रोकने के साथ-साथ बालों को मजबूत भी बनाता है और नए बालों  को उगाता हैं।

शरीर में प्रोटीन की कमी के वजह से भी कई बार कम उम्र में बाल झड़ने लगते हैं। इसके लिए आपको अधिक से अधिक प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

उचित नींद ना लेना भी कई बार झड़ने की वजह बन जाता है। इसीलिए उचित नींद लेना आवश्यक है।

बालों को रोज धोने की वजह से भी कई बार बाल अधिक टूटते हैं बालों को रोज धोने से बचें। हफ्ते में 3 दिन बालों में शैंपू लगाएं।