By rochita

अंगूर का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे।

पके हुए अंगूर के रस के सेवन से माइग्रेन जैसी समस्या में आराम मिलता है। सुबह-सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है।

अंगूर खून में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है।

अंगूर कई प्रकार के रोगों में उपचार के तौर पर भी इस्तेमाल होता है। अस्थमा (दमा) रोगियों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। 

अंगूर कॉपर, आयरन और मैंगनीज़ का बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में बहुत जरूरी होता है। 

अंगूर के रस के समान लाभों में रक्त वाहिकाओं की रक्षा करना, रक्त के थक्कों के जोखिम को कम करना और स्वस्थ रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखना शामिल है।

अंगूर के रस में पाया जाने वाला पोटेशियम शरीर को अतिरिक्त सोडियम से छुटकारा दिलाने में मदद करके उच्च रक्तचाप वाले लोगों को लाभ पहुंचा सकता है।

अंगूर के रस में उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

अंगूर का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत होने पर अगर आप अंगूर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है।