By rochita | sep 19, 2023

घर पर बनाएं आंवले से बनी साथ स्वादिष्ट रेसिपीज।

आंवले में विटामिन सी और आयरन होता है। सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद है। 

आप आंवले से बहुत-सी रेसिपीज बना सकते हैं। आंवले से बनी रेसिपीज को कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है। 

आंवला जैम आंवला उबालकर इसका पेस्ट बनाएं। फिर इसमें चीनी, इलायची मिलाएं और मध्यम आंच पर पकाएं।

अचार बनाने के लिए आंवले को उबालें। फिर गरम तेल में हींग, मेथी, हल्दी-मिर्च, सौंफ जैसे मसालों को मिलाएं और आंवला डालकर स्टोर करें।

मुरब्बा तैयार करने के लिए इसे रासायनिक चूने के पानी में भिगोएं। फिर इसे चीनी की चाशनी में पकाएं।

आंवला जूस सबसे पहले आंवले से गुठली अलग करें, फिर इसे ग्राइंडर में पीस लें। अब इसमें जीरा, नमक, पानी मिलाएं और छन्नी से छान लें।

आंवला लड्डू सबसे पहले आंवले को पॉलीथिन में डालकर माइक्रोवेव करें। अब इसे कद्दूकस करें, फिर चीनी डालकर पकाएं। इलायची व काजू मिलाकर लड्डू बनाएं।

आंवले की मीठी चटनी आंवला उबालकर इसका पेस्ट बनाएं। अब गुड़, नमक, इलायची, मिर्च मिलाकर इसे पकाएं।

तीखी चटनी के लिए आंवले से बीज अलग करें। फिर धनिया पत्ता डालकर पेस्ट बनाएं। इसमें हरी मिर्च, हींग, काली मिर्च, नमक जीरा डालें।