By rochita | sep 21, 2023

घर पर बनाएं लहसुन की चटनी।

भारतीय खाने में चटनी को काफी अहम माना जाता है। चटनी बनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं।

लहसुन की चटनी बनाना बेहद ही आसान है। इसे कम सामान और कम समय में तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी।

लहसुन की चटनी बनाने के लिए चाहिए लहसुन, लाल मिर्च, अदरक, नींबू का रस, जीरा, नमक।

सबसे पहले अदरक को साफ कर लें। फिर इसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।

10 से 15 लहसुन की कलियों को छील लें। अब इन्हें धोकर एक तरफ रख दें।

अब एक पैन में तेल गरम कर उसमें जीरा डालें और चटकने दें। अब इस तेल में लहसुन और कटे हुए अदरक डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।

अब तेल में लाल मिर्च के टुकड़े डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

जब मसाला पक जाए, तब गैस बंद कर इन्हें ठंडा होने दें। ठंडा होने इसे ग्राइंडर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब चटनी के ऊपर नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें लहसुन की चटपटी चटनी बनकर तैयार है।