By rochita 

 फ्रूट सलाद खाने के फायदे।

फ्रूट सलाद का सेवन करने से, शरीर को मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक तत्‍व म‍िलते हैं। इन पोषक तत्‍वों की मदद से, शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत म‍िलती है।

फ्रूट सलाद खाएंगे, तो शरीर हाइड्रेट रहेगा और पेट भरा रहेगा।

 वेट लॉस और पाचन से संबंध‍ित श‍िकायतों को दूर करने के ल‍िए फ्रूट सलाद का सेवन फायदेमंद होता है।

 फ्रूट सलाद में तरबूज को शाम‍िल करेंगे, तो शरीर को व‍िटाम‍िन-ए और व‍िटाम‍िन-सी के गुण म‍िलेंगे।

कीवी और लीची खाने से, शरीर को एंटीऑक्‍सीडेंट्स, फोलेट, पोटैश‍ियम, व‍िटाम‍िन-सी आद‍ि गुण म‍िलते हैं।

फलों का राजा कहलाए जाने वाले आम को फ्रूट सलाद में शाम‍िल करने से, शरीर को व‍िटाम‍िन-ए, ई, के, बी6, बी5, सी आद‍ि के गुण म‍िलेंगे। आम में, पोटैश‍ियम और मैंगनीज भी पाया जाता है।

 अंगूर, स्‍ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करने से, शरीर को व‍िटाम‍िन-सी, पोटैश‍ियम, राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक तत्‍वों के फायदे म‍िलते हैं।

पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखों की समस्या भी हो सकती है और सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

सलाद में लैक्टुका सैटिवा नामक सलाद का पत्ता भी मिलाया जाता है। इससे न सिर्फ सलाद का स्वाद बढ़ता है, बल्कि कई पोषक तत्व भी मिलते हैं।