By rochita 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स।

दिल की सेहत के लिए फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये तत्व शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं।

अपनी डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर हार्ट संबंधी बीमारियों को कम कर सकते हैं।

अखरोट में मोनो अनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप हार्ट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए आप नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी खा सकते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फैटी फिश दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं हार्ट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी मछली का सेवन कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हृदय से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

जामुन भी एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

ग्रीन टी पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन से भरी होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हृदय रोग को कम करने में मदद कर सकते हैं।