By rochita 

आंखों की सूजन को झट से दूर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय।

आंखों की सूजन को पेरिऑरबिटल सूजन के रूप में भी जाना जाता है। आंखों में सूजन एक सामान्य स्थिति है, जिसमें आंख के आसपास सूजन या लालिमा दिखाई देने लगती है।

जिस आंख पर सूजन हो, उसे 10-15 मिनट के लिए एक ठंडा सेक लगाएं। ठंडे पानी में भिगोया हुआ साफ कपड़ा या तौलिये को लेकर प्रभावित आंख पर रखें या बर्फ की भी सिकाई कर सकते हैं। यह सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

कई बार आंखों में सूजन एलर्जी के कारण भी होती है और ऐसी स्थिति में एंटीहिस्टामाइन दवाएं काफी प्रभावी होती है।

यदि आंख में सूजन है तो ऐसी स्थिति में आंख को मसलना या रगड़ना नहीं चाहिए। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है और सूजन ज्यादा बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम और नींद लेने से सूजन को कम हो सकती है।

एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और लालिमा को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा को प्रभावित जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

आंखों की सूजन पफीनेस कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो ग्रीन टी बैग को लगभग 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

कम सोने की वजह से भी आंखों के नीचे पफीनेस हो जाती है। तो इसके लिए अपनी रोजाना की नींद पूरी करें।

आंखों के नीचे की सूजन दूर करने के लिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा कोलेजन रिच फूड्स लें।

ठंडी सिकाई सूजन कम करने में बेहद असरदार होती है क्योंकि यह प्रभावित क्षेत्र में ब्लड के सर्कुलेशन को कम कर देती है। आंखों की सूजन कम करने के लिए यह सबसे जल्द असरदार उपाय है।