By rochita | sep 28, 2023

जानिए बेस्ट इको फ्रेंडली पर्यटन स्थल के बारे में।

अगर आप अपनी रोजाना की व्यस्त जिंदगी से बचकर किसी शांत और शुद्ध वातावरण में घूमना चाहते हैं, तो आपको इन इको-फ्रेंडली जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

कोस्टा रिका की पहचान दुनिया में सबसे सफल इको-फ्रेंडली पर्यटन स्थलों में होती है। यहां आप सस्ते भोजन और खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे।

पलाऊ का शांत व शुद्ध वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर लोग स्कूबा डाइविंग जैसी कई रोमांचक गतिविधियों का मजा लेते हैं।

हवाई में कई जगहें मौजूद हैं जहां आप प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। यह सबसे प्रसिद्ध इको फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है।

न्यूजीलैंड को इसके ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। यहां आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने के अलावा बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का हिस्सा बन सकते हैं।

भूटान की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। यहां जाकर आप खुद को प्रकृति के करीब महसूस करेंगे।

वियतनाम में आपको चारों तरफ हरियाली व खूबसूरत तालाब दिखाई देंगे। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको खाद्य पदार्थों से लेकर हर सामान सस्ती कीमतों पर मिलेगा।

स्वीडन, यूरोप के सबसे हरे-भरे स्थानों में से एक है। हरियाली की वजह से यहां की जलवायु भी काफी सुहावनी रहती है।

नॉर्वे इको पर्यटन के लिए सबसे प्रमुख स्थान है। यहां पर बने कई होटल भी इको फ्रेंडली हैं।