ये है दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फूड

दिल्ली वालों का खाने के साथ एक अलग ही किस्म का रिश्ता होता है। यही वजह है कि यहां कई लाजवाब स्ट्रीट फूड मिलते हैं।

अगर आप भी खाने की शौकीन है तो जानिए दिल्ली के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड के बारे में।

दिल्ली इसके छोले भटूरे की वजह से काफी लोकप्रिय है। चटपटे और मसालेदार छोले के साथ नरम भटूरे खाने में काफी लज़ीज़ होते हैं। 

दिल्ली के गोलगप्पे की तो बात ही कुछ और है।यहां के गोलगप्पे का स्वाद चखने के बाद यह यकीनन आपके पसंदीदा बन जाएंगे।

दिल्ली की चाट के नाम से ही जुबां पर पानी आ जाता है। दिल्ली के अलावा चाट की इतनी ज्यादा वैरायटी शायद ही किसी शहर में होगी।

दिल्ली वालों को मोमोज काफी पसंद होता है।यहां मोमोज की कई सारी वैरायटी जैसे तंदूरी मोमोज, फ्राइड मोमोज मिलती हैं।