By rochita 

जानिए खजूर के बेहतरीन फायदें।

खजूर (डेट) और खजूर का अर्क (डेट एक्सट्रेक्ट) लीवर के स्वास्थ्य को सही रखने में मदद करता है और साथ ही लीवर फाइब्रोसिस को भी रोकता है।

रोज़ाना मुट्ठी भर खजूर (डेट) खाने से आपके दिल के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

अगर आयरन की कमी है तो अपने रोज़ाना के आहार में खजूर (डेट) को शामिल करना चाहिए।

खजूर (डेट) फाइबर से भरपूर होते हैं। जिनसे गर्भावस्था के दौरान बवासीर होने के खतरे को कम किया जा सकता है।

दुर्बलता में पैर दर्द तथा गठिया में, एक कप गरम दूध में एक चम्मच गाय का घी और एक चम्मच खजूर का पाउडर मिलाकर, गर्म ही पिलाएं।

खजूर पाचन क्रिया को सुधारता है, जिससे अल्सर और एसिडिटी जैसी बीमारियां ठीक होने में मदद होती है।

खजूर के रोजाना सेवन से इसके सहायक पोषक तत्व आपको दिनभर थकान महसूस नहीं होने देते।

दिमाग को स्ट्रेस और सूजन से बचाने में खजूर काफी कारगर है।

खजूर को हाई कार्बोहाइड्रेट फल माना गया है, जिस कारण यह मांसपेशियों के विकास में मदद कर सकता है।