By rochita | sep 28, 2023

जानिए दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड्स  बारे में।

लोग अक्सर प्रकृति को करीब से देखने के लिए आइलैंड्स में जाना पसंद करते हैं। यहां की खूबसूरती और हरियाली पर्यटकों को खूब भाती है।

लेकिन दुनिया में कई ऐसे आईलैंड्स मौजूद हैं जो खूबसूरत होने के साथ ही खतरनाक भी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

री-यूनियन आइलैंड इस आइलैंड की गिनती दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में होती है। लेकिन यहां जाना काफी खतरनाक माना जाता है। इस आइलैंड में बहुत-सी शार्क मछलियां हैं।

साबा आइलैंड यह आइलैंड कैरिबियाई समुद्र के करीब स्थित है। इस आइलैंड में काफी कम लोग रहते हैं और अक्सर यहां पर समुद्री तूफान और भूकंप आते रहते हैं।

मियाकेजीमा इजू आइलैंड इस आइलैंड में जहरीली गैसों की मात्रा काफी ज्यादा है जिस वजह से यहां लोगों को हर समय मास्क लगाना पड़ता है।

लुजोन आइलैंड यह फिलिपींस में मौजूद है। इसे ‘वॉल्कैनो आइलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। इस आइलैंड में सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद है, फिर भी दुनियाभर से लोग इसे देखने आते हैं।

आईसोल ला गैओला इटली में स्थित इस आइलैंड में लोग घूमने तो आते हैं, लेकिन रात होने से पहले ही यहां से निकल जाते हैं।

प्रोवेग्लिया आइलैंड यह आइलैंड भी इटली में स्थित है। इसे ‘मौत का आइलैंड’ भी कहा जाता है। यह दिखने में बहुत खूबसूरत है। लेकिन इसकी गिनती दुनिया के खतरनाक द्वीपों में होती है।

स्नेक आइलैंड यह द्वीप ब्राजील में मौजूद है। यहां आपको इंसानों से ज्यादा सांप ही नजर आएंगे। इस आइलैंड में सिर्फ साइंटिस्ट्स रिसर्च करने जा सकते हैं।