By rochita | sep 20, 2023

घर पर बनाएं स्वादिष्ट दाल तड़का।

ढाबे का दाल तड़का सभी को पसंद होता है। लेकिन रोजाना ढाबे से नहीं खा सकते। इस रेसिपी से घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दाल तड़का।

दाल तड़का बनाने के लिए चाहिए अरहर की दाल, प्याज, अदरक-लहसुन, हींग, जीरा, टमाटर, लाल मिर्च, धनिया पत्ती।

प्रेशर कुकर में पानी और दाल डालें। अब इसमें नमक, हल्दी और 2 से 3 बूंद तेल मिलाएं। फिर इसमें 4 से 5 सीटी लगाएं।

कढ़ाई में घी गर्म करें। अब इसमें जीरा और हींग डालकर चटकने दें। ऊपर से प्याज, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें।

प्याज के हल्का गुलाबी होने पर टमाटर मिलाएं। 2 मिनट ढक्कन लगाकर टमाटर पकने दें।

2 मिनट बाद ढक्कन हटाकर मसाले को मिक्स करें। फिर कढ़ाई में उबाले गए दाल को डालें।

दाल डालने के बाद कड़छी से इसे मिलाएं। फिर ढक्कन बंद कर 2 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद दाल में धनिया पत्ती काटकर डालें। उबाल आने तक इसे पकाएं।

दाल तड़का बनकर तैयार है। इसे रोटी और चावल के साथ परोसें।