By rochita

अरबी खाने से हो सकते हैं ये नुकसान।

अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट नाम का एक ऐसा हानिकारक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण आपके सामने कई स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

अरबी की सब्जी का अत्यधिक सेवन करने से आपकी किडनी में स्टोन का निर्माण हो सकता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट की मौजूदगी गुर्दे की पथरी का कारण बनता है

अरबी के पत्ते, और कंद में कैल्शियम ऑक्जलेट होता है, जिसके सेवन से गले, तथा मुंह में सुई चुभने जैसी खुजली हो सकती है।

 अरबी को कच्चा खाने से हमारे गले में जलन की समस्या हो सकती है।

जो लोग अस्थमा से पीड़ित है उनको अरबी के पत्तो का सेवन नहीं करना चाहिए।

जिनको खासी या घुटनो में दर्द है उनको भी अरबी के सेवन से बचना चाहिए।

जिन लोगो को गैस की समस्या है उनको अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए।

अरबी को पूरा पकाकर या उबालकर ही खाएं कच्चा अरबी आपके गले या सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

आंत विकारों से पीड़ित व्यक्तियों को इसका सेवन करना हानिकारक होता है।