By rochita

लौंग के पानी से पाचन  होगा दुरुस्त

अगर आप लंच या डिनर के बाद लॉन्ग का पानी पीते हैं तो इससे डाइजेस्टिव एंजाइम का सेक्रेशन सही होता है जो इनडाइजेशन जैसी समस्या से राहत दिलाता है।

वहीं लौंग में फाइबर की मात्रा भी होती है जो पाचन को दुरुस्त करता है। आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।

लौंग का पानी पीने से आपको वेट लॉस जर्नी में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं।

मेटाबॉलिज्म रेट हाई होने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

जो लोग लौंग का पानी पीते हैं उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। शरीर किसी भी संक्रमण या फ्लू से लड़ने में शरीर को मदद मिलती है।

लौंग में मैंगनीज, विटामिन के, विटामिन सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

लौंग का पानी एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से त्वचा संबंधी कई विकार दूर हो जाते हैं। लौंग का उपयोग करने से कील-मुहांसों की समस्या कम होती है।

लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जिससे स्किन की सूजन और जलन में आराम मिलता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट भी स्ट्रेस दूर करने में मदद करते हैं। इससे तनाव कम होता है। जो लोग लोंग का पानी पीते हैं उन्हें गठिया दर्द में आराम मिलता है।

डायबिटीज के मरीज के लिए भी लौंग फायदेमंद होती है। इससे इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है और खून में शुगर की मात्रा कम होती है। शुगर के मरीज लौंग का पानी पीसकते हैं।