By rochita 

ये है भारत के साफ-सुथरे शहर।

अगर आप अपने शहर की धूल-मिट्टी, कचरे, प्रदूषण और गंदगी से परेशान हो गए हैं तो आपको भारत के इन साफ-सुथरे शहरों में जरूर जाना चाहिए।

विदेशों की तरह ही भारत में भी कुछ ऐसे शहर मौजूद हैं जो कि एकदम साफ-सुथरे हैं। इन शहरों में घूमकर आप खुली हवा में सांस ले सकेंगे। आइए जानते हैं भारत के इन शहरों के बारे में।

मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। यह पिछले पांच-छह वर्षों से स्वच्छ शहर का सम्मान हासिल कर रहा है। इस शहर में आप कई ऐतिहासिक इमारतों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सूरत, गुजरात टैक्सटाइल हब के नाम से मशहूर यह शहर देश का दूसरा सबसे साफ शहर है यहां घूमने के अलावा आप खरीदारी भी कर सकते हैं।

 महाराष्ट्र मुंबई जैसे अत्यधिक आबादी वाला शहर भी स्वच्छ शहरों की लिस्ट में शामिल है जहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा इस शहर में आपको कई प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे।

कर्नाटक का मैसूर शहर भी काफी साफ सुथरा है मैसूर जाकर आप कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति और इतिहास से परिचित हो पाएंगे।

आंध्र प्रदेश का विशाखा पटना में एक तटीय शहर है यह समुद्र से 45 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है इस शहर का तापमान हमेशा संतुलित रहता है।

गुजरात इस सूची में अगला शहर अहमदाबाद है इस शहर में आए कई जगहों पर घूम सकते हैं जैसे साबरमती आश्रम ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय आदि।