By rochita

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन चीजों का सेवन करें

साबुत अनाज बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल करने के लिए साबुत अनाज का सेवन करना एक बेहतरीन विकल्प है।

ग्रीन टी ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। ग्रीन टी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

अलसी के बीज अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप इसे सलाद, स्मूदी और ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं।

ओट्स ओट्स के एक कटोरे से आपको 1 से 2 ग्राम घुलनशील फाइबर मिलता है। ऐसा माना जाता है की फाइबर से भरपूर चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल जल्दी कम होता है।

फलियां फलियां कई तरह की होती हैं जिसमें राजमा, सेम, मटर ब्लैक बीन्स आदि। इन सभी में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

बैंगन और भिंडी कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपने खाने में बैंगन और भिंडी जैसी सब्जियों को जरूरी शामिल करना चाहिए।

नट्स बादाम, अखरोट, मूंगफली जैसे नट्स खाना दिल के लिए अच्छा होता है। एक दिन में 2 औंस नट्स खाने से एलडीएल को 5% तक कम करने में मदद मिलती है।

हाई फाइबर वाले फल फाइबर से भरपूर फल, जैसे सेब, नाशपाती, बेरीज़ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करते हैं।

चिया सीड्स चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और हेल्दी पोषक तत्वों से भरे होते हैं।