By rochita 

घर पर बनाएं चॉकलेट-बनाना स्मूदी।

सेहत के लिए स्मूदी, जूस जितना ही फायदेमंद होता है। लेकिन जूस के मुकाबले यह ज्यादा स्वादिष्ट होता है।

चॉकलेट-बनाना स्मूदी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए जानते हैं चॉकलेट-बनाना स्मूदी बनाने की विधि।

चॉकलेट-बनाना स्मूदी बनाने के लिए चाहिए केला, दूध, बर्फ, शहद, कोको पाउडर, चॉकलेट सिरप, स्ट्रॉबेरी, पुदीने के पत्ते, चॉको चिप्स।

सबसे पहले केले को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्ट्रॉबेरी को भी धोकर टुकड़ों में काट लें।

अब स्ट्रॉबेरी और केले के टुकड़ों में चॉकलेट सिरप और कोको पाउडर मिलाएं।

इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।

चॉकलेट-बनाना स्मूदी को ग्लास में डाल लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।

चॉकलेट बनाना स्मूदी को पुदीने के पत्तों और चोको चिप्स डालकर गार्निश करें।