By rochita 

जानिए चेरी  के बेहतरीन लाभ।

चेरी में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण इसे सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बनाते हैं।

चेरी में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है।

चेरी के रस में मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद में सुधार का काम कर सकता है

चेरी में मौजूद एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव के कारण सूजन और इसके कारण होने वाली इंफ्लामेटरी समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है।

चेरी का सेवन करने पर माइग्रेन से होने वाले सिर दर्द में भी लाभदायक प्रभाव दिखा सकता है।

चेरी में लॉगैनिक एसिड मौजूद होता है। लॉगैनिक एसिड इंट्राऑकुलर प्रेशर (आंखों के अंदर द्रव का दबाव) को कम करने में मदद कर सकता है।

चेरी में कई प्रकार के पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें कई गुणों के साथ ही एंटी कैंसर गुण भी मौजूद होता है।

शरीर में अतिरिक्त चर्बी के जमा होने पर मोटापे की समस्या हो सकती है। इस समस्या में चेरी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।

चेरी में एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव होता है, जो सूजन के कारण होने वाली हृदय संबंधी समस्या को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है।