By rochita | sep 24, 2023

घर पर बनाएं टेस्टी ब्राउनी रेसिपी।

अगर आपको भी बाजार वाली ब्राउनी बहुत पसंद है तो आप इसे घर पर बना सकते हैं।

क्रिसमस ब्राउनी को आप ओवन या फिर प्रेशर कुकर में बना सकते हैं। ओवन में बनाने के लिए हीट 180 डिग्री पर रखें।

मैदा, कोको पाउडर, चॉकलेट सिरप, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, पिसी हुई चीनी, नमक, मक्खन, वनीला एसेंस, अंडा, हरा रंग।

ब्राउनी को प्रेशर कुकर में बनाने के लिए कुकर में एक कप नमक डालें। अब इसके अंदर एक स्टैंड रख दें। कुकर से सिटी और रबड़ निकालें। अब इसे बंद करके गर्म करें।

एक कटोरे में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और अंडा डालें। अब एक छोटा चम्मच वेनिला एसेंस और बटर डालकर मिक्स करें।

अब एक केक टिन में बटर पेपर बिछाएं। बटर पेपर के ऊपर मक्खन लगाकर बैटर डाल दें।

अब प्रेशर कुकर में स्टैंड के ऊपर इस केक टिन को रख दें। करीब 20 मिनट तक इसे मध्यम आंच पर पकाएं।

ब्राउनी तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें। केक टिन के ऊपर एक प्लेट रखें और इसे उल्टा कर दें जिससे ब्राउनी बाहर निकल जाए।

इस चॉकलेट ब्राउनी के ऊपर चॉकलेट सिरप या आइसक्रीम डालकर गार्निश करे तैयार है चॉकलेट ब्राउनी।