By rochita

एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौक़ीन हैं तो जानें पैराग्लाइडिंग करने की  बेस्ट प्लेसेस

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश यह भारत की पैराग्लाइडिंग कैपिटल है और इसे एडवेंचर स्पोर्टस के लिए बेस्ट माना जाता है. कांगड़ा घाटी के पास स्थित, इस क्षेत्र में छोटे, मध्यम और लंबी उड़ान करने वाले बहुत से ऑपरेटर हैं.

मनाली, हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वतों के बीच पहाड़ों की गोद में 5000 से 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मनाली पैराग्लाइडिंग के लिए एक शानदार  डेस्टिनेशन है. यह स्थान पहाड़ों, नदियों और घास के मैदानों का सुंदर दृश्य देता है.

येलागिरी, तमिलनाडू तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक हिल स्टेशन, येलागिरी देश के दक्षिणी भाग में एक फेमस पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है. सुंदर हिल स्टेशन हल्की आबादी वाले इस डेस्टिनेशन पर आप एड्रेनालाईन रश का एक्सपीरियंस कर सकते है

सनासर, जम्मू सनासर में पैराग्लाइडिंग करते हुए जम्मू के खूबसूरत नजारों को देखें. प्रोफेशन्लस के साथ स्काईराइड का आनंद लें और कम से कम 20 मिनट के लिए समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए अपने आस-पास के विशाल पहाड़ों को देखें.

कामशेत, महाराष्ट्र पूणे से 45 किमी दूर स्थित पर्यटक कामशेत में पैराग्लाइडिंग के दौरान घरों और इमारतों के बॉक्स व्यू का आनंद ले सकते हैं. यह स्थल पहाड़ों के अलावा मैदानी इलाकों में भारत के शहर और देहाती बस्तियों का एक अलग दृश्य नज़र आता है.

नैनीताल (उत्तराखंड) नैनीताल स्वर्ग का अनुभव कराता है। यह समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की तलहटी पर बसा हुआ है। यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। पैराग्लाइडिंग के दौरान यहां का खूबसूरत नजारा आप देख सकते हैं।

 पंचगनी (महाराष्ट्र) पंचगनी भारत के महाराष्ट्र में स्थित है। यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। यहां आपको खूबसूरत वादियां और पहाड़ देखने को मिल सकते हैं। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नवंबर और फरवरी पंचगनी में छुट्टी मनाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

 बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश) यह पैराग्लाइडिंग करने की बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां आपको पैराग्लाइडिंग कराने वाले कई एक्सपर्ट मिल सकते हैं। यदि आप पैराग्लाइडिंग करने के शौकीन है, तो आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए।

 गंगटोक (सिक्किम) गंगटोक भारत का बेहद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यहां आपको पैराग्लाइडिंग के अलावा और भी बहुत सारी चीजें देखने को मिल सकती हैं। गंगटोक जाने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मी का मौसम माना जाता है।