By rochita 

जानिए कैसे स्किन के लिए फायदेमंद है सेब।

फलों में अगर सेब की बात की जाए तो इसे सबसे खास माना जाता है। ‘सेब’ आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को कई तरीके से लाभ पहुंचा सकता है।

सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो स्किन पर एंटी-एजिंग प्रभाव दिखा सकता है।

सेब स्किन की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी सहायता कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण स्किन को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मददगार हो सकता है।

सेब का उपयोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की रिसर्च में जिक्र मिलता है कि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है।

सेब में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है, जो एजिंग के प्रभाव को कम कर झुर्रियों की परेशानियों से बचाव या उन्हें कम करने में सहायता कर सकता है।

सेब में विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी सूर्य का हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा का बचाव कर सकता है।

सेब में पॉलिफिनॉल्स मौजूद होते हैं। यह माइक्रोन्यूट्रिएंट्स आपकी त्वचा को पर्याप्त नमी प्रदान करने के साथ ही इसे मुलायम बनाता है।

सेब में मौजूद टैनिक एसिड आपकी आंखों के काले घेरों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सेब का सेवन आपकी त्वचा से एक्ने और पिंपल की समस्या को कम कर सकता है।