By rochita 

कच्चा आम खाने के फायदे।

कच्चा आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है

कच्चे आम का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।

कच्चा आम खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है और कब्ज को रोकता है। वहीं, इसके गूदे में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव इफेक्ट पाए जाते हैं, जिससे यह एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद होता है।

गर्मियों में लू से बचने के लिए कच्चा आम खाना बहुत लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को गर्मी के प्रकोप से बचाने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

कच्चा आम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

कच्चे आम का सेवन डायबिटीज की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है।

आम के कई हिस्से जैसे कि गुदा, छाल, फूल और छिलके में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव प्रभाव मौजूद होता है। यह गुण कच्चे आम में भी हो सकते हैं, जो एसिडिटी के प्रभाव को कम करने में मददगार हो सकते हैं

कच्चे आम का उपयोग कब्ज की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है।

कच्चे आम का सेवन शरीर में विटामिन-ए की पूर्ति कर इसकी कमी से होने वाली आंखों की समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है