By rochita 

बालों के लिए मेंहदी  के फायदे।

बालों को मजबूत बनाने के लिए आप आराम से महीने में दो बार मेहंदी का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं।

बालों के लिए मेहंदी एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। मेहंदी के रेगुलर इस्तेमाल से बालों में जरूरी मॉइश्चराइजर बना रहता है। इससे बाल काफी सिल्की बने रहते हैं।

बालों में नियमित रूप से मेहंदी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके सफेद बाल छिप जाएंगे।

सिर पर होने वाले डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसमें मेहंदी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको बस मेथी के दानों को रात भर भिगो कर रखना है। सुबह इसको पीस कर गुनगने सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियों के साथ मिलाएं।

बालों का झड़ना या सफेद होने का एक कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी माना जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचाव के लिए मेंहदी का उपयोग लाभकारी हो सकता है।

कई लोग मेंहदी को नैचुरल कंडिशनर भी कहते हैं। ऐसे में बालों को प्राकृतिक तरीके से कंडिशन करने के लिए मेंहदी को विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं।

मेंहदी स्कैल्प के पीएच को संतुलित कर उम्र से पहले होने वाले सफेद बालों की समस्या से बचाव कर सकती है।

बालों में मेंहदी लगाने के फायदे में सिर्फ बालों के झड़ने से छुटकारा पाना ही नहीं, बल्कि हेयर ग्रोथ यानी बालों का विकास भी शामिल है।

मेंहदी के इन गुणों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में उपयोगी हो सकती है।