By rochita 

संतरे का जूस पीने के फायदे।

संतरे का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के जूस में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

संतरे का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है।संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

संतरे के जूस का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन b9 और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

संतरे का जूस पीने से एनीमिया के शिकायत दूर हो सकती है। संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन होता है

संतरे का जूस जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

संतरे के जूस में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है।

संतरे का जूस विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है।

नियमित रूप से खाली पेट संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।