By rochita 

जानिए यूरोप की ख़ूबसूरत जगहों के बारे में।

यूरोप की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी यूरोप में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको इसके कुछ खूबसूरत शहरों के बारे में बताएंगे

लंदन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस शहर में पर्यटन के कई आकर्षक केंद्र मौजूद हैं जिनमें द ब्रिटिश म्यूजियम, टावर ऑफ लंदन, द नेशनल गैलरी प्रमुख है।

इटली की राजधानी रोम दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार है। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर भी है। रोम में घूमने लायक कई जगहें हैं जिनमें ट्रेवि फाउंटेन, नेशनल रोमन म्यूजियम प्रमुख है।

वेनिस सिर्फ यूरोप का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे खूबसूरत शहर है। चारों ओर से पानी से घिरे इस शहर में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

बर्लिन, जर्मनी की राजधानी होने के साथ ही इसका सबसे बड़ा शहर भी है। इस शहर में मौजूद बर्लिन की दीवार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

एथेंस ग्रीस की राजधानी है। यह शहर सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां आप कई प्राचीन इमारतों का दीदार कर सकेंगे।

बर्सिलोना स्पेन में मौजूद यह खूबसूरत शहर अपने बर्फीले पहाड़, रेगिस्तान और बीच के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

इस्तांबुल, तुर्की के सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है। यह समृद्ध शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ओस्लो, यूरोप में स्थित नार्वे देश की राजधानी है। यहां पर्यटन के कई आकर्षक केंद्र मौजूद हैं जिनमें अकर्सस किला, ओस्लो कैथड्रल और सिटी हॉल मुख्य है।