By rochita | sep 27, 2023

जानिए भूटान की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में।

भूटान सबसे खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है। यहां कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। 

थिंपू यह भूटान की राजधानी है जो कि वांगछू नदी के किनारे बसा हुआ है। इस शहर में आपको कई बहुमंजिला इमारतें और घर देखने को मिलेंगे।

तख्तांग मठ यह मठ भूटान का सबसे पवित्र स्थल है। यह पारो घाटी से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे ‘टाइगर नेस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है।

जुरी जॉन्ग फोर्ट यह 5 मंजिला नुकीला ढांचा है जिसे प्राचीन समय में बनाया गया था। इस किले में जाने के लिए पुल का सहारा लिया जाता है।

चैलेला पास यह पारो की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां से आप जोमोल्हारी और माउंट जिकू ट्रेक का नजारा ले सकते हैं।

पुनाखा जोंग यह भूटान का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है। भूटान के थिंपू शहर से पुनाखा की दूरी 25 किलोमीटर है।

जंगस्ता डुंगत्से ल्हाखंग मंदिर भूटान का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसका निर्माण 1421 में करवाया गया था। इस मंदिर में आप बौद्ध वास्तुकला की खासियत देख पाएंगे।

भूटान की खूबसूरती की झलक आप पारो विकेट मार्केट में देख पाएंगे। इस खूबसूरत मार्केट से आप अपने लिए खरीदारी भी कर सकेंगे।

फ़ॉजीखा घाटी यह घाटी प्रकृति प्रेमियों को खूब पसंद आती है। यहां आपको तरह-तरह के क्रेन पक्षी नजर आएंगे।