By rochita | sep 17, 2023

जानिए दुनिया के 9 बेहद खूबसूरत शहर।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आपको आधुनिक और प्राचीन कोरियाई संस्कृति का बेजोड़ नमूना दिखाई देगा। इस शहर में आप नाइटलाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं।

श्रीलंका को रावण का देश कहा जाता है। कोलंबो पहले श्रीलंका की राजधानी हुआ करता था। यहां आप आप कम बजट में खूबसूरत नजारे देख सकेंगे। 

जापान की राजधानी टोक्यो में आपको गगनचुंबी इमारतें और संग्रहालय देखने को मिलेंगे। यहां आप डिजनीलैंड, टोक्यो टावर जैसी जगहों में घूम सकते हैं।

झोऊझुआंग चीन का एक ऐसा शहर है जो कि हूबहू इटली के वेनिस शहर जैसा दिखता है। इस शहर में भी आपको चारों तरफ पानी नजर आएगा। 

बुसान भी दक्षिण कोरिया का एक खूबसूरत शहर है यहां पर आप पारंपरिक बाजार खूबसूरत समुद्र तटों पर ऐतिहासिक इमारतों का नजारा देख पाएंगे।

रियो डी जेनेरियो ब्राजील का सबसे खूबसूरत शहर है। इस शहर में आपको चारों तरफ प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई दिखाई देगी।

पेरिस सबसे खूबसूरत और रोमांटिक शहर है। यह ‘सिटी ऑफ लव’ के नाम से भी जाना जाता है। पेरिस में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

वेनिस शहर की खूबसूरती को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस शहर की विशेषता है कि यह पानी पर तैरता है। यहां आप नाव के जरिए घूम सकते हैं।

एम्स्टर्डम रंगीन शहरों में गिना जाता है। यहां की चकाचौंध खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आपको फूलों के बागान और चारों तरफ हरियाली दिखाई देगी।