By rochita | sep 27, 2023

जानिए अजमेर के फेमस प्लेस।

अजमेर राजस्थान का एक बेहद ही महत्वपूर्ण शहर है। अजमेर में आपको कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी। यह देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

अजमेर में घूमने की कई जगहें मौजूद हैं। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई लोग घूमने आते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में।

अजमेर शरीफ दरगाह सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार है। यहां हर धर्म-समुदाय के लोग आते हैं।

तारागढ़ किला अरावली पर्वत पर स्थित यह किला अजमेर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पर्यटकों के घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

अढ़ाई दिन का झोपड़ा यह अजमेर के सबसे पुराने स्मारकों में से एक है। इसका निर्माण 1192 में किया गया था।

विक्टोरिया जुबली क्लॉक टावर यह टावर अजमेर शहर का प्रतीक माना जाता है। इस टावर को काफी खूबसूरती के साथ इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चरल स्टाइल में बनाया गया है।

दुर्गा बाग गार्डन अजमेर के ऐतिहासिक स्थानों में से एक माना जाता है। यह सागर झील के किनारे बसा हुआ है।

अजमेर में पुष्कर बेहद महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। इस स्थल में पुष्कर झील मौजूद है जो कि पूरे देश भर में मशहूर है।

आना सागर झील अजमेर का एक कृत्रिम झील है जो कि दिखने में काफी खूबसूरत है।