Fake Passport Case: बुलंदशहर में ग्रामीणों ने मुंबई पुलिस से वांछित छुड़ाया, छह घंटे बाद गिरफ्तार

Fake Passport Case: बुलंदशहर में ग्रामीणों ने मुंबई पुलिस से वांछित छुड़ाया, छह घंटे बाद गिरफ्तार

Fake passport case: बुलंदशहर में ग्रामीणों ने मुंबई पुलिस से वांछित छुड़ाया

Fake Passport Case: बुलंदशहर में ग्रामीणों ने मुंबई पुलिस से वांछित छुड़ाया, छह घंटे बाद गिरफ्तार

Fake Passport Case: औरंगाबाद पुलिस ने शुक्रवार रात मुंबई में फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित चल रहे नोएडा के सुनील आहूजा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए याचिका दायर की है।

Fake Passport Case: ये है मामला:

मुंबई पुलिस के एसआई सायाजी कोलेकर ने बताया कि नोएडा के सूरजपुर इलाके के रहने वाले सुनील आहूजा ने विदेश जाने के लिए मुंबई में पासपोर्ट बनवाया था। सुनील आहुजा ने खुद को आधार कार्ड में नोएडा की जगह मुंबई का निवासी होना दर्शाया था। मामले में जांच हुई तो पासपोर्ट फर्जी पाया गया। दरअसल, जिस मकान का एड्रेस आधार कार्ड में अंकित था। उसके ही मकान मालिक ने सुनील आहुजा के खिलाफ मुंबई के उसिवार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को मुंबई पुलिस को इनपुट मिला की पासपोर्ट के फर्जी मामले का मुख्य आरोपी सुनील आहूजा बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव इलना में छिपा हुआ है। इस पर मुंबई पुलिस के जवान गांव में पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया था, लेकिन ग्रामीणों ने सुनील आहुजा को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया था और आरोपी मौके से भाग गया था।

औरंगाबाद पुलिस ने आरोपी सुनील आहुजा को औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित इलना नहर पुल के पास से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। सुनील आहुजा भागने की फिराक में था। फिलहाल मुंबई पुलिस वांछित को अपनी कस्टडी में ले जाने की तैयारी कर रही है।

-सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी बुलंदशहर