पति पर पत्नी का भयानक जुल्म LIVE: कभी तवा, कभी डंडा, कभी बैट, जो मिलता है उससे पीटती है, देखें कैसे मार से इधर से उधर भाग रहा है पति

Wife beaten up teacher husband video viral

Husband-Wife Video Viral

Husband-Wife Video Viral: लोग बड़े उत्साह से विवाह करते हैं, सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन बढ़िया बीतेगा| मगर कई बार सारी कहानी उल्टी हो जाती है| खासकर, देखने में आता है कि वैवाहिक जीवन में महिलायें ज्यादा प्रताड़ित होती हैं| कहीं पति द्वारा तो कहीं सास-ससुर द्वारा| लेकिन इसके साथ ही एक सत्य यह भी है कि वैवाहिक जीवन में पुरुष भी प्रताड़ित हो सकता है या कहें होता ही है|

दरअसल, इन दिनों राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी का एक मामला बेहद चर्चा में बना हुआ है| मामले के वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया में दौड़े-दौड़े घूम रहे हैं और लोगों के बीच तमाम चर्चाएं चल रही हैं| इस मामले को देख सब हैरान हैं| यह पूरा मामला पति-पत्नी से जुड़ा हुआ है| पत्नी पति पर भयानक जुल्म ढाहती है| पत्नी की पिटाई से पति इतना हैरान हुआ है कि वह घर तक आने तक में डरता है| पत्नी उसकी आयेदिन पिटाई करती है|

कभी तवा, कभी डंडा, कभी बैट या कुछ और जो भी मिलता है उससे पीटती है और जमकर पीटती है| मारते हुए सांस भी नहीं लेती| पति इतना तबाह हो चुका है कि एक तरफ जहां उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है तो वहीं अब वह यह मामला लेकर कोर्ट जा पहुंचा है और कोर्ट ने पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं| जिसके बाद अब पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है|

पीड़ित पति को लगाना पड़ा CCTV ....

पत्नी की मार से पीड़ित पति को सबूत इकट्ठा करने के लिए घर में चुपके से CCTV कैमरा तक लगाना पड़ा| पति ने उसकी पिटाई के CCTV कैमरे में कैद कई वीडियो जारी किये हैं| जिसमें उसे पत्नी जमकर मार लगाती हुई नजर आ रही है और वह इधर से उधर अपना बचाव करते हुए भाग रहा है| वहीं जब सवाल यह आया कि उसने पत्नी पर बल का प्रयोग क्यों नहीं किया तो इसपर पति का कहना है कि उसका करीब 8 साल का छोटा बच्चा है| घर न टूटे इसलिए वह शांत रहा और पत्नी की पिटाई सहता रहा| लेकिन पत्नी की सनक तो बढ़ती ही जा रही है| ऐसा लगता है कि अब जैसे वह उसे मारने पर ही उतारू है|

स्कूल में अध्यापक है पति ....

पत्नी की पिटाई से पीड़ित पति का नाम अजीत है| अजीत एक स्कूल में अध्यापक हैं| अजीत का कहना है कि पत्नी उसको उसके बच्चे के सामने भी पीटती है| यह देख बच्चा बेहद शं जाता है लेकिन उसको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता|

देखिये वीडियो ....