“उत्तर प्रदेश में 31 ऐतिहासिक स्मारकों को मिलेगा संरक्षण, 19 जिलों के स्थलों की अधिसूचना प्रक्रिया शुरू”

31 historical monuments in Uttar Pradesh

31 historical monuments in Uttar Pradesh

लखनऊ। 31 historical monuments in Uttar Pradesh, प्रदेश सरकार द्वारा 19 जिलों में स्थित 31 पुरातात्विक महत्व के स्मारकों और स्थलों को संरक्षित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुरातत्व परामर्शदात्री समिति ने इन स्मारकों और पुरास्थलों को संरक्षित घोषित करने की संस्तुति की है। जिसके बाद इसकी प्रथम अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संरक्षण के लिए चिह्नित स्थलों में ललितपुर की प्राचीन बावली व मंगलगढ़ का किला, गाजीपुर का पंच मंदिर, वाराणसी का प्राचीन शिव मंदिर व गोपाल लाल विला, आगरा का हतकांत किला, मैनपुरी का खेड़ा टीला, सीतापुर का शिव मंदिर व कुंड और परेवाजाल का टीला, उन्नाव का माहेपासी टीला, हरदोई का नागेश्वर मंदिर, बाराबंकी की राजा कुंवर गिरधारी सिंह की समाधि व बारादरी, कानपुर नगर का पंचमुखी शिव मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर, रायबरेली का गंगकुंड, प्रतापगढ़ का प्राचीन शिव मंदिर व तालाब, फतेहपुर के राधाकृष्ण मंदिर व पासी बाबा मंदिर, झांसी का गढ़वई दुर्ग, हजारिया महादेव मंदिर और यज्ञशाला व शिव मंदिर, जालौन का रामजानकी हनुमान मंदिर व सूर्य मंदिर भी सूची में शामिल किए गए हैं। इनके अलावा सिद्धार्थनगर, महाराजगंज व देवरिया के प्राचीन टीले भी सूची में शामिल हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ये स्थल प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य परंपरा के प्रतीक हैं। संरक्षित घोषित होने से इन धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित होगा और सांस्कृतिक पर्यटन को भी गति मिलेगी।