BREAKING
“योगी सरकार का बड़ा कदम: ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगा घर और हेल्थ इंश्योरेंस” छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले: किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता, बिजली कंपनी का IPO और अन्य घोषणाएं शिमला में पत्रकारों को बांटी गईं 10 लाख की एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसी, शिक्षा मंत्री बोले - 60+ पत्रकारों को पेंशन पर सीएम सहमत “चंडीगढ़ में वाणिज्य मंत्रालय का हितधारक संवाद, पंजाब–हरियाणा के लिए नए एफटीए से बड़े निर्यात अवसरों पर जोर” शॉकिंग! यूपी में एक और सास-दामाद ने की शादी; दोनों ने कोर्ट मैरिज कर वीडियो डाला, कानपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला

शॉकिंग! यूपी में एक और सास-दामाद ने की शादी; दोनों ने कोर्ट मैरिज कर वीडियो डाला, कानपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला

UP Kanpur Saas Damad Marriage Video Viral on Social Media

UP Kanpur Saas Damad Marriage Video Viral on Social Media

Kanpur Saas Damad Marriage: अलीगढ़ के चर्चित 'सास-दामाद' याद हैं आपको। इनकी लव स्टोरी ने पूरे देश में डंका बजाया था। अब उत्तर प्रदेश से फिर एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। इस बार कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के एक सास-दामाद चर्चा में हैं। दोनों ने आपस में कोर्ट मैरिज कर ली. दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वहीं सास-दामाद की यह शादी सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस शादी से हैरान रह गए हैं। इस घटना ने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक स्वीकार्यता को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें-

युवती के 'नागिन बनने' की खबर फैली; बिस्तर पर 5 फीट सांप की केंचुल रखकर गायब हुई, पुलिस मामले के पीछे लगी तो ये खुलासा

पत्नी से अलग हुआ युवक, उसकी मां से की शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस युवक (दामाद) ने अपनी पत्नी से अलग होकर अपनी सास के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। बेहद हैरानी की बात यह है कि एक महिला (सास) ने अपनी बेटी के पति से शादी का फैसला कर लिया। अपनी बेटी के घर-संसार को उजाड़ आखिर इस महिला का दिल दामाद पर कैसे आ गया की उसने दामाद को ही माला पहनाकर दूल्हा बना लिया। वहीं यह बात भी बेहद परेशान करती है कि मां समान सास से एक दामाद शादी कैसे कर सकता है? बताया जाता है कि बीते कुछ समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दामाद सास को और सास दामाद को दिल दे बैठी।

वीडियो में सास खूब खुश दिख रही

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। उसमें दोनों एक-दूसरे को माला पहनाते हुए देखे जा रहे हैं। हाथ में एक दस्तावेज़ (मैरिज सर्टिफिकेट) है। जिसे पकड़कर दोनों तस्वीर खिंचा रहे हैं। यह पूरा वाकया दोनों कोर्ट मैरिज के दौरान का है। जहां इस दौरान सास बेहद खुश नजर आ रही है। उसमें किसी तरह की कोई भी शर्मा या हिचक नहीं दिख रही। सास-दामाद की शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद से ही सास-दामाद फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, युवक की पत्नी और दोनों के पारिवारिक परिजन सदमे में हैं।

वीडियो देखिए


लोग बोले- रिश्तों का कत्ल हो रहा

सास-दामाद की शादी वास्तव में हैरान करने वाली है और अब लगने लगा है कि सामाजिक और पारिवारिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो रहा है। रिश्तों के क़त्ल की कहानी लिखी जा रही है। वहीं लोगों ने कहा कि कलियुग अपने चरम पर है, जिसमें रिश्तों की मान्यता अब धीरे धीरे खत्म होती जा रही है और अधर्म बढ़ता जा रहा है। कोई मौसी से विवाह कर रहा है, कोई सास से कर रहा, कोई चाची से कर रहा तो कोई अपनी सगी बहन, चचेरी, ममेरी या मौसेरी बहन से ही कर ले रहा है। लोगों ने कहा, ऐसे जमाने को तो आग लगे।

यह भी पढ़ें-

पति को छोड़ दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा संग फरार; 10 महीने में ही दिल ऊबा, आरोप- 2 लाख रुपए कैश और गहने भी ले गई