यूपीएसएसएससी ने जारी की संशोधित कटऑफ, कई भर्तियों से जुड़े अभ्यर्थियों को मिला बड़ा अपडेट
UPSSSC releases revised cut-offs
लखनऊ। UPSSSC releases revised cut-offs, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती के 86 अभ्यर्थियों की पुनरीक्षित कटऑफ घोषित कर दी है। उत्कृष्ट श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए कटऑफ अंक 4.25 निर्धारित किए गए हैं। साथ ही अभिलेख परीक्षण के लिए प्रोफार्मा भी जारी कर दिया गया है।
आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग निदेशालय कानपुर के अधीन सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद के लिए चार अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत सुनवाई 23 जून को होगी। वहीं बीसीजी तकनीशियन पद के लिए 77 अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
जल संसाधन विभाग के अधीन सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड-3 पदों के लिए चयनित 706 अभ्यर्थी 11 जून से 10 जुलाई तक अपने अभिलेख आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक पद के लिए 25 फरवरी को 219 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया था।
अब टाइपिंग परीक्षा में शामिल न हो सके उत्कृष्ट श्रेणी के पांच अभ्यर्थियों को भी शामिल करते हुए कुल 224 अभ्यर्थियों को अभिलेख अपलोड करने का अवसर दिया गया है। ये अभ्यर्थी 10 जून से 9 जुलाई तक अपने दस्तावेज आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं।