चंडीगढ़ में फिर पेड़ गिरने का हादसा: हरा-भरा पेड़ जड़ से अचानक उखड़ा, कर गया नुकसान, मौके पर मची अफरा-तफरी

चंडीगढ़ में फिर पेड़ गिरने का हादसा: हरा-भरा पेड़ जड़ से अचानक उखड़ा, कर गया नुकसान, मौके पर मची अफरा-तफरी

Tree Fell in Chandigarh

Tree Fell in Chandigarh

Tree Fell in Chandigarh : चंडीगढ़ में पेड़ों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है| हाल ही के कुछ दिनों में शहर में कई पेड़ गिरते देखे गए हैं| इस प्रकार के एक हादसे में एक छोटी बच्ची की जान भी जा चुकी है| वहीं, ताज्जुब तो यह है कि पेड़ ऊपर से एकदम हरे-भरे दिखते हैं| जिन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि ये गिरेंगे लेकिन ये अचानक कब धराशायी हो जाते हैं| पता नहीं लगता|

बतादें कि, पेड़ गिरने का ताजा मामला अब शहर के सेक्टर-7 से सामने आया है| यहां मेंटिनेंस बूथ के पास मौजूद एक हरा-भरा बड़ा पेड़ अचानक गिर गया| पेड़ अपनी जड़ से उखड़ा| गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया| वर्ना हादसा भयावह हो सकता था| हालांकि, इस हादसे ने एक कार को जरूर काफी नुकसान पहुंचाया है| पेड़ का एक बड़ा हिस्सा पास खड़ी कार के ऊपर गिरा| जिससे उसकी छत और शीशों को काफी नुकसान पंहुचा है| वहीं पेड़ गिरने से आने-जाने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया|

Tree Fell in Chandigarh
 Tree Fell in Chandigarh Caption

जड़ से कमजोर हो गया था पेड़...

बताया जा रहा है कि पेड़ जड़ से कमजोर हो गया था| पेड़ की जड़ इतनी ज्यादा खोखली हो चुकी थी कि उसमें अब पेड़ को खड़ा रखने की क्षमता नहीं बची थी| बरहाल, हरे-भरे पेड़ जड़ से कमजोर हो रहे हैं, इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए| पेड़ों की जड़ों को दीमक खोखला कर रही है| अगर ऐसे ही चलता रहा तो चंडीगढ़ में हरियाली कैसे बचेगी?

Tree Fell in Chandigarh

हाल ही में बाल-बल बची थी एक कार और साथ में युवक भी...

बतादें कि, हाल ही में शहर के सेक्टर-46 इलाके में पेड़ गिरने जैसा हादसा हुआ था| इस हादसे में एक कार चालक युवक बाल-बाल बच गया था| उक्त युवक सड़क किनारे पेड़ के नीचे अपनी गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था कि तभी अचानक से एक बड़ा पेड़ उसकी कार के पास गिर गया| गनीमत रही कि पेड़ कार के ऊपर नहीं गिरा| नहीं तो कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो जाती| बरहाल, युवक और उसकी कार दोनों को पेड़ की चपेट में आने से सुरक्षित रहे|