मेष : सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
वृष : पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी। आने वाले धन में विलंब होगा। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है।
मिथुन : पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।
कर्क : आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।
सिंह : विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। ऋण लेना पड़ सकता है। रुके कार्य में सफलता मिलेगी।
कन्या : अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
तुला : नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण लाभ में आशातीत वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक : व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे।
धनु : कार्य की व्यस्तता रहेगी। जनकल्याण की भावनाएं प्रतिष्ठा बढ़ाएंगी। मनोबल बढ़ेगा। अजनबियों पर विश्वास न करें।
मकर : कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।
कुंभ : अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
मीन : व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। बोलचाल में कटुता न आने दें। आय में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बनेगी।